इमरान खान दुनिया में अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं: राजनाथ सिंह
(DELHI, DELHI) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के एक दिन बाद सिंह ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया में हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।