रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज सुबह लगभग 7.30 बजे संदिग्ध आतंकियों ने बटोटे में एनएच 244 पर एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की। गाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकने की जगह तुरंत पास के आर्मी पोस्ट पर फोन किया। सेना तुरंत हरकत में आई। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और ऑपरेशन अब भी जारी है। आतंकी नुल्ला में छुपे हुए हैं। अधिक सेना के इलाके में भेज दिया गया है। कर्नल आनंद ने कहा कि दोपहर 1 बजे के करीब तीन आतंकी घर में घुसे और बीजेपी कार्यकर्ता को बंधक बना लिया।
इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद जोर शोर से चले तलाश अभियान के बाद दोपहर करीब एक बजे मुख्य बाजार में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि मकान से मालिक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें चल रही हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षाबलों से भागते समय आतंकवादी जबरन इस मकान में घुस गए थे। आतंकवादियों ने सुबह ग्रेनेड फेंका और धारमुंड गांव में सेना के क्यूआरटी पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी किश्तवाड़ की तरफ से आए और उन्होंने राजमार्ग पर अस्थायी शिविर में रात गुजारी। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, '' आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की। चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''क्यूआरटी फौरन हरकत में आया और संदिग्धों का पता लगाया।अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।