आईआईटी मद्रास में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हर जगह नए भारत को लेकर आशावाद का जिक्र
(DELHI, India) आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार तमिलनाडु आया हूं। वे चेन्नई एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने कहा, "चुनाव के बाद पहली बार आपके राज्य में हूं। चेन्नई आकर हमेशा खुशी होती है। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।"

पीएम मोदी ने कहा, "देश को महान बनाना सिर्फ सरकार का काम नहीं है बल्कि यह भारत के 130 करोड़ लोगों की भी जिम्मेदारी है। विश्व को भारत से बहुत उम्मीदें हैं, हम देश को इतना महान बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित हो।"

इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान जब मैंने तमिल भाषा में कुछ कहा और दुनिया को यह बताया कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषा है, तो उसके बाद अमेरिका में यह भाषा बातचीत का केंद्र बन गई।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।