सऊदी के क्राउन प्रिंस से मिले एनएसए अजीत डोभाल, कश्मीर समेत कई मुद्दों पर चर्चा
(DELHI, DELHI) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने दो शक्तिशाली खाड़ी देश यूएई और सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान बुधवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनएसए अजीत डोभाल ने बुधवार को रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की।

क्राउन प्रिंस ने यह बात जाहिर की कि वे जम्मू कश्मीर पर भारत के कदम और उसके नजरिए को समझता है।एएनआई ने सूत्रों को हवाला से बताया कि अजीत डोभाल ने सऊदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ भी बैठक कर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।