उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से भरा नामांकन
(India) शिवसेना के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन भरा हैं। बता दें की पिछले 52 सालों में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी रण में उतरने जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने आज अपना पर्चा दाखिल किया और साथ ही ठाकरे ने बड़े दम- खम के साथ दिखाई दिये। नामांकन के साथ ही आदित्य ठाकरे ने रोड शो किया जिसमें उन्होने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया।


शिवसेना की इस ‘विजय संकल्प रैली’ में आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे की अनुपस्थिति में इस रैली को निकला। सूत्रों के अनुसार टिकट वितरण की प्रक्रिया में व्यस्त होने के कारण उद्धव इस रैली में शामिल नहीं हो सके। वहीं 29 वर्षीय आदित्य ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'यदि शिवसैनिक चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं। यदि यहां के लोग चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं। यदि हमारी पार्टी के नेता मुझे अनुमति देते हैं। तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं।'


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।