चीन में डिग्री करना पड़ा महंगा, राजस्थान के विधार्थी हुए धोखाधड़ी का शिकार
(India) राजस्थान में एक बार फिर विदेश के विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स धोखाधड़ी का शिकार हुए है। दरअसल, चीन के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस (MBBS) करने गए राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों के करीब 200 स्टूडेंट्स इस धोखाधड़ी का शिकार हुए है। यह सभी स्टूडेंट्स वर्ष 2017 और 2018 बैच के है। जिस वक्त इन स्टूडेंट्स ने चीन के विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था उस वक्त विश्वविद्यालय को मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया से मान्यता मिली हुई थी, लेकिन अब उस विश्वविद्यालय की मान्यता खत्म हो गई है। वहीं धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित अब फीस वापस मिलने का इंतजार कर रहे है। हालांकि अभी इन स्टूडेंट्स ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।