(India)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को रेपो रेट में कटौती की घोषणा की है। जिससे अब रेपो रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज अब सस्ते हो जाएंगे। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक में वोट के आधार पर रेपो रेट में कटौती की गई है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (की तीन दिन चली बैठक के तीसरे दिन शुक्रवार को बैंक ने रेपो दर को 5.40 प्रतिशत से घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया। RBI के ने रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया है। बता दें की रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों को आरबीआई से कर्ज मिलता है। बैंकों को सस्ता कर्ज मिलने से ग्राहकों को भी कर्ज की दरों में फायदा होगा। लेकिन, रेपो रेट से लिंक एफडी की ब्याज दरें भी घटेंगी।
आरबीआई के रेपो रेट में कटौती से आपका होम, पर्सनल और कार लोन सस्ता हो जाएगा और आपकी ईएमआई को बोझ कुछ कम होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।