नारेबाजी के बीच पुलिस ने आरे कॉलोनी की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए। हाल ही में शिवसेना में शमिल हुई शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह इस निर्णय के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा की शेड बनाने के लिए दूसरे ऑप्शन भी थे पर उसे नजरंदाज कर दिया गया। और इस निर्णय को लेकर लोगों से बात भी नहीं की गई। साथ ही प्रियंका ने कहा कि चुनाव सिर पर हैं, क्या इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच में टकराव नहीं होगा? ये मुंबईकरो का मुद्दा है। बीजेपी या शिवसेना नहीं। आपको बताते जाए कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है।
इसी विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अधिकारियों को पीओके भेजा जाना चाहिए ताकि वे पेड़ काटने के बजाए वहां आतंकी ठिकानों को नष्ट कर सकें।' इससे पहले बाॅम्बे हाईकाेर्ट ने शुक्रवार काे पेड़ काटने संबंधी बीएमसी की ट्री अथाॅरिटी का फैसला खारिज करने से इनकार कर दिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।