जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड हमला, धमाके में 14 लोग घायल
(India) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ है। अनंतनाग के डीसी दफ्तर के बाहर नागरिकों की भीड़ पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका दिया। इस हमले में दस लोग जख्मी हुए हैं। अनंतनाग में हुए इस आत्मघाती हमले में जख्मी लोगों में एक ट्रैफिक पुलिस का जवान और एक पत्रकार भी शामिल है। पुलिस की तरफ से हमलावर आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दे अनंतनाग में कड़ी सुरक्षा वाले परिसर के बाहर सुरक्षा गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका गया। परन्तु ग्रेनेड का निशाना चूक जाने के कारण वह सड़क के पास ही फट गया, जिससे वहां गुजर रहे करीब दस लोग घायल हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।