रक्षा मंत्री मंगलवार को पहले पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों पर चर्चा होगी। साथ ही दोनों द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर देंगे। बैठक के बाद राजनाथ सिंह फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोर्डोक्स जाएंगे, जहां वह एक कार्यक्रम में पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक जेट प्राप्त करने के बाद सिंह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और फिर विमान में उड़ान भरेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।