भारतीय सीमा में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, हरकत में आई BSF
(India) विजयदशमी के पावन पर्व पर भी पाकिस्तान अपनी नाकाम हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सीमा में सेंध लगाने के काम में पाकिस्तान को हर तरकीब पर मुंह की खानी पड़ी है। पंजाब में सीमा से सटे फिरोजपुर हुसैनीवाला चैकपोस्ट पर सोमवार रात को पाकिस्तान का एक ड्रोन देखा गया। बीएसएफ (BSF) के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन को 5 बार सीमा पर देखा गया। इसमें एक बार यह भारतीय सीमा में भी घुसते हुए नजर आया। बीएसएफ ने ड्रोन की सूचना तुरंत पंजाब पुलिस को दी।


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सीमा की तरफ से उड़े ड्रोन को पहली बार सोमवार रात 10 बजे से 10:40 बजे तक देखा गया। इसके बाद रात 12 बजकर 25 मिनट पर ड्रोन दोबारा दिखाई दिया। बीएसएफ ने मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां को इसकी जानकारी दी और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।