यहाँ होती है रावण की पूजा, दशहरे वाले दिन ही खोला जाता है रावण का मंदिर
(India) विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस दिन पुरा देश प्रभु श्रीराम की पूजा करते है। लेकिन यूपी में एक ऐसा मंदिर है जहां रावण को पूजा जाता है। यह मंदिर कानपुर के शिवाला रोड पर स्थित है। खास बात यह है कि मंदिर सिर्फ दशहरे वाले दिन ही खोला जाता है और रावण दहन के बाद इसे बंद कर दिया जाता है। रावण को पूजने वाले लोग मानते हैं कि रावण एक महान विद्वान भी था इसलिए दशहरे वाले दिन लोग मंदिर जाकररावण की पूजा करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इस मंदिर का नाम दशानन मंदिर है। माना जाता है कि 1890 में गुरु प्रसाद शुक्ल ने मंदिर की स्थापना की थी। एक स्थानीय युवक ने बताया की हम हर साल यहां आकर रावण की पूजा करते हैं। उनकी आरती उतारने के बाद हमारी इच्छाएं पूरी होती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।