जिनपिंग निर्धारित कार्यक्रम यहां के गुइंडी स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय तथा व्यापारिक मुद्दों पर वातार् करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिनपिंग के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पारंपरिक नृत्य तथा संगीत के जरिये उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद वह 13:45 बजे होटल पहुंचेंगे।
चीन के राष्ट्रपति के आगमन के दौरान लगभग 10 से 15 मिनट तक हवाई अड्डे पर घरेलू या अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन नहीं होगा। इसके लेकर विमान कंपनियों के अपनी उड़ानों के समय को पुनर्निधारित करने की सलाह दी गयी है।
जिनपिंग होटल में थोड़ी देर ठहरने के बाद सड़क मार्ग से चेन्नई से लगभग 55 किलोमीटर दूर महाबलीपुरम रवाना होंगे, जहां वह पीएम मोदी के साथ शाम पांच बजे 'अजुर्न पेनांस', पांच बजकर 20 मिनट पर पांच रथ तथा पांच बजकर 45 मिनट पर प्रसिद्ध शोर मंदिर जाएंगे। जिनपिंग यहां सांस्कृतिक समारोह में शामिल होने और महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात करने के बाद रात नौ बजे होटल लौट आएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।