मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित बाहर
(India) मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेन में बुधवार सुबह करीब 10: 35 बजे वाशी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही पूरे स्टेशन को खाली करा लिया गया। आग लगने के कारण पूरे स्टेशन में धुआं फैल गया है।

हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि होने की खबर नहीं है। आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति काट दी गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के चलते वाशी लाइन पर चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही को थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। इस रेलवे से चलने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।