‘दादा’ बनने वाले हैं बीसीसीआई के नए 'बॉस', सौरव गांगुली का अध्यक्ष बनना तय
(India) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष बनना तय हैं। गांगुली अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो उनका कार्यकाल सितंबर, 2020 तक होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम तय होने पर गांगुली ने कहा की ‘यह मेरे लिए कुछ अच्छा करने का शानदार मौका है। मैं ऐसे समय में इस कुर्सी पर बैठ रहा हूं, जब बोर्ड की छवि लगातार खराब हो रही है।’ गांगुली का नाम रविवार रात मुंबई में बीसीसीसीआई की बैठक में सामने आया।
अध्यक्ष पद के लिए पहले श्रीनिवासन खेमे के ब्रिजेश पटेल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे लेकिन अब सभी को पीछे छोड़ते हुए सौरभ गांगुली इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।


सौरभ गांगुली अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो उनका कार्यकाल अगले साल 2020 तक होगा। बता दे की वह 5 साल से बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष हैं। बोर्ड में 6 साल तक किसी पद पर रहने के बाद उन्हें कूलिंग ऑफ (आराम) दिया जाएगा। बोर्ड में कोई भी सदस्य 9 साल तक किसी पद पर रह सकता है। गांगुली का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल 10 महीने का होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।