महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र,1 करोड़ नौकरी देने का वादा
(India) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। सीएम देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही पांच साल में 1 करोड़ नौकरी देने की भी घोषणा की गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक 6 दिन पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। जबकि कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर और शरद पवार की राकांपा 41 सीटें हासिल कर चौथे स्थान पर आई थी।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नदियों को जोड़कर प्रदेश को सूखामुक्त और मराठवाड़ा में वॉटर ग्रिड बनाने और 2022 तक सभी घरों में स्वच्छ जल पहुंचाने की योजनाओं को रखा है। साथ ही अगले 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा भी किया है।

जे पी नड्‌डा ने कहा कि 'हमारा संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं है। यह अच्छी तरह से अध्ययन किया गया दस्तावेज है। इसने अन्य दलों ने घोषणा पत्र को कमजोर कर दिया है।'

संकल्प पत्र में ग्रामीण इलाकों में 30 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का वादा किया गया है। बुनियादी जरूरतों को पूरी करने के लिए 5 लाख करोड़ निवेश की भी चर्चा की गई है। इससे पहले भाजपा ने 13 अक्टूबर को हरियाणा में संकल्प पत्र जारी किया था। संकल्प पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की भी मांग की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।