अयोध्या केस मामले में थोड़ी देर में शुरू होगी सुनवाई
(DELHI, DELHI) अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद की मैराथन सुनवाई बुधवार को पूरी होने की संभावना है। सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में शुरू होगी। उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मंगलवार को इसके संकेत दिए। अदालत ने सभी पक्षों के बीच समय का बंटवारा भी कर दिया है।

इससे पहले पीठ ने 17 अक्तूबर तक सुनवाईकी तारीख तय की थी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने हिंदू पक्ष के वकील सीएस वैद्यनाथन से कहा कि एक घंटा उन्हें मिलेगा और एक घंटा मुस्लिम पक्ष के वकील को दिया जाएगा। भोजनावकाश के बाद की सुनवाई में 45-45 मिनट शेष पांच पक्षों को दिए जाएंगे।

भोजनावकाश के बाद तीन घंटे यानी पांच बजे तक सुनवाई होगी। जस्टिस गोगोई ने कहा कि ये तीन घंटे का समय पक्षकार आपस में बांट लें। इससे ज्यादा उन्हें नहीं सुना जाएगा। इस प्रकार सुनवाई के बाद अदालत बुधवार को फैसला सुरक्षित रख सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।