पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई
(India) 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को निशाना बनाया था। इसके बाद भी पाकिस्तान व उसकी देखरेख में पल रहे आतंकवाद ने कोई सबक नहीं लिया। आज यानी रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने फिर नापाक हरकत करते हुए गोलीबारी की जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। वहीं भारतीय सेना की कार्रवाई में कई आतंकी मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के चार से पांच सैनिक मारे गए हैं और कई घायल भी हुए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।