महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों जनता का फैसला आज
(India) देश की मुख्य सीटों में इस महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पीएम मोदी ने भी मतदाताओं से कहा की 'इस बार रिकॉर्ड वोटिंग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।' महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अनोखे अंदाज में वोट डालने आये। सीएम खट्टर करनाल में साइकिल चलाकर वोट डालने गए। सोमवार सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 7% और हरियाणा की 90 सीटों पर 15% मतदान हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य के 8 करोड़ 98 लाख 39 हजार 600 मतदाता भाग लेंगे। राज्य के 95473 मुख्य मतदान केंद्रों और 1188 सहायक मतदान केंद्रों समेत कुल 96661 केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने राज्य में 352 ‘सखी मतदान केंद्र' भी बनाए हैं। इसका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से चुनावों में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।