PM मोदी से मिले अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी, पीएम ने भविष्य के लिए दी ढेरों शुभकामनाएं
(India) मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात पीएम हाउस 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई।अमिजीत बनर्जी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि 'अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी बैठक उत्कृष्ट रही। पीएम मोदी ने कहा कि अभिजीत का मानव सशक्तिकरण के प्रति जूनून साफ दिखाई पड़ता है। भारत को अभिजीत की उपलब्धियों पर गर्व है। हमारे बीच कई मुद्दों पर काफी स्वस्थ और लंबी बातचीत हुई। भारत उनकी उपलब्धियों से गौरवान्वित है।
भविष्य के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।’

बता दें कि हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी समेत तीन लोगों को गरीबी पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। अभिजीत के साथ नोबेल पुरस्कार पाने वाले हैं, फ्रेंच अमेरिकल एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर हैं।
अभिजीत ने इकोनॉमिक्स पर कई किताबें लिखी हैं। पहली किताब 2005 में वोलाटिलिटी एंड ग्रोथ लिखी थी। पर प्रसिद्धि मिली 2011 में आई इनकी किताब ‘पूअर इकोनॉमिक्स: ए रेडिकल रीर्थींकग ऑफ द वे टू फाइट ग्लोबल पॉवर्टी’से।

21 साल बाद भारतीय ने जीता अर्थशास्त्र का नोबेल
भारत में जन्मे और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में प्रोफेसर हैं। उनके साथ एमआईटी में ही प्रोफेसर उनकी पत्नी एस्तेय डुफ्लो (47) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर माइकल क्रेमर (54) को भी इस सम्मान के लिए चुना गया। यह 21 साल बाद है, जब किसी भारतवंशी को अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए चुना गया। अभिजीत से पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अमर्त्य सेन को 1998 में यह सम्मान दिया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।