Rajasthan Assembly By Election : खींवसर में रालोपा के नारायण बेनीवाल आगे, मंडावा से रीटा चौधरी आगे
(India) प्रदेश की दो प्रमुख और साख की विधानसभा सीट बनी मंडावा और खींवसर सीटों पर विधानसभा उपचुनाव (Byelection ) में दोनों ही सीटों पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। मंडावा में कांग्रेस को जोरदार बढत मिल गई है वहीं खींवसर में रालोपा के नारायण बेनीवाल आगे है। मंडावा में छह राउंड के बाद कांग्रेस की रीटा चौधरी को 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढत मिल चुकी हैं वहीं खींवसर में सातवें राउंड में रालोपा के नारायण बेनीवाल 2234 से आगे थे। बता दे की इससे पहले खींवसर में कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा १६८५ वोटों से आगे चल रहे थे।


मंडावा सीट पर रीटा चौधरी का मुकाबला भाजपा की सुशीला सींगडा से है और खींवसर में मिर्धा के सामने रालोपा के नारायण बेनीवाल हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हुई। दोनों सीटों पर पहले राउंड से ही कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली थी। खींवसर में पहले राउंड में कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा 1096 वोट से आगे थे वहीं मंडावा में कांग्रेस की रीटा चौधरी को पहले राउंड में 2144 वोटों से बढत मिली थी। छह राउंड के बाद मिर्धा और नारायण बेनीवाल के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। सातवां राउंड आते आते बेनीवाल आगे हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।