Assembly Elections 2019 :  महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का स्पष्ट बहुमत,  हरियाणा में कांटे की टक्कर
(India) 21 अक्टुम्बर को महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे आज सामने आ रहे है। 21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी और अब जनता के रुझान भी सामने आने लगे गए। जिससे रिजल्ट की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में अभी देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार का पड़ला भरी नजर आ रहा है वही हरियाणा में मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली भाजपा सरकार कांग्रेस से आगे चल रहिए है।

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के रुझान आ रहे हैं। इनमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन 166 पर बढ़त बनाए हुए है। यानी वह बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान में भाजपा 37 पर आगे है। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी। चुनावी परिणाम गुरुवार दोपहर 3 बजे तक आने के संभावना है। इन दोनों ही राज्यों में कांटे की टक्कर चल रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।