ISIS सरगना अबू बकर अल बगदादी की मौत को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा
(India) कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी के ठिकाने पर अमेरिका विशेष बलों की कार्रवाई में सेना का उद्देश्य उसे जिन्दा पकड़ना था लेकिन उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाली संस्था 'वार मानीटर' ने रविवार को यह दावा किया है।

सीरियाई मानवाधिकार संस्था के अनुसार इस कार्रवाई में आठ हेलीकॉप्टर तथा लड़ाकू विमान शामिल थे। विशेष बलों द्वारा की गयी कार्रवाई में अल बगदादी समेत नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। ब्रिटेन की एक संस्था के अनुसार बगदादी इदलिब में बारिशा गांव के एक मकान में छुपा हुआ था। चश्मदीदों का हवाला देते हुए संस्था ने कहा कि कार्रवाई के बाद अमेरिका सुरक्षा बल एक शव को बाहर ले जाते दिखे जो अल-बगदादी का ही माना जा रहा है।

अमेरिका मीडिया ने भी कहा कि अल-बगदादी सीरिया में सेना की कार्रवाई में मारा गया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कार्रवाई पर बयान भी जारी कर सकते है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, “अभी-अभी कुछ बहुत बड़ा हुआ है।” उन्होंने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि वह किस संबंध में ऐसा कह रहे थे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति कायार्लय 'ह्वाइट हाउस' ने घोषणा की थी कि ट्रंप रविवार शाम साढ़े छह बजे एक महत्वपूर्ण बयान देंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।