ट्रक और कार की टक्कर मोके पर 4 लोगों की मौत तीन घायल,8 साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई
(India) उदयपुर. जिले के सराड़ा में ट्रक को कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक आठ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। एनएच 8 पर हुए इस हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं गाड़ी के बीच हाइवे से हटाकर जाम खुलवाया गया। जानकारी अनुसार, कार सवार परिवार एक दिन पहले नाथद्वारा दर्शन करने आया था। जो बड़ोदा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह पूरा परिवार बड़ोदा के लिए वापस निकला था। इस दौरान सराड़ा इलाके में परसाद थाना के पारेई गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक आठ साल की बच्ची हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।