आधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश
(India) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में 370 पर सरदार पटेल का पूरा सपना किया है। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम में सरदार पटेल के सम्मान में आयोजित एकता दौड़ को हरी झंडी भी दिखाई। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि देश को एकजुट करने का काम सरदार पटेल ने किया। अब बीजेपी ने आर्टिकल 370 हटाकर देश को एक करने का काम किया है। सरदार पटेल के कुछ सपने अधूरे रह गए थे जिन्हें मोदी सरकार ने पूरा किया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख गुरुवार को आधिकारिक तौर पर दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए। संसद में इसी साल 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लाकर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। यह बिल 30 अक्टूबर रात 12 बजे से लागू हो गया। इस बिल के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अब विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख बिना विधानसभा या विधान परिषद के केंद्र शासित प्रदेश बना। जम्मू-कश्मीर में 20 और लद्दाख में 2 जिले होंगे। अब केंद्र के 106 कानून भी इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो गए, जबकि राज्य के पुराने 153 कानून खत्म हो गए।

राष्ट्रपति ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा की,''संविधान के अनुच्छेद 356 की धारा 2,के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मैं, रामनाथ कोविंद, भारत का राष्ट्रपति, मेरे द्वारा 19 दिसंबर, 2018 को जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में जारी की गई अपनी उद्घोषणा को रद्द करता हूं।''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।