राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने शुक्रवार को INX Media Case में आरोपित पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) से तिहाड़ जेल जाकर मुलाक़ात की। इस दौरान अशोक गहलोत के साथ चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी गहलोत के साथ रहे। मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि 'देश में बदले की भावना से पॉलिटिक्स हो रही है। बिना कोई आरोप के जेल में डाला जा रहा है। चिदंबरम 70 दिन से जेल में हैं, ये बदले की भावना है। उन्होंने कहा कि चिदंबरम को ज्यूडिश्यरी पर पूरा भरोसा है। हमें भी विशवास है कि चिदंबरम को जल्द ही बेल मिलेगी।'
बता दे की आईएनएक्स मीडिया केस ( INX Media Case ) में चिदंबरम को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को ही उन्हें रिमांड पर देने की ईडी की मांग खारिज की है। सीएम गहलोत दो दिन से दिल्ली प्रवास पर हैं। चिदंबरम से तिहाड़ जेल मिलने जाने से पहले उन्होंने आज जोधपुर हाइस में पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की।
चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। हाल ही में उनका स्वास्थ बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।
सीबीआई ने पी. चिदंबरम को 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम आईएनएक्स मीडिया मामले में आया था। पीटर और इंद्राणी मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम का नाम लिया था। हालांकि इस मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने चिदंबरम के खिलाफ 2017 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।