छठ महापर्व : खरना के साथ शुरू हुआ महिलाओं का 36 घंटे का उपवास, शाम को देंगे अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य
(India) आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा की पुरे देश में मनाई जा रही है। भगवान सूर्यदेव की पूजा और छठ माता का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को खरना हुआ। और इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का उपवास भी शुरू हो गया। महिलाओं ने दोपहर बाद मिट्टी के चूल्हे पर दूध, कच्चे चावल और गुड़ से खीर और गेंहूू की रोटी तैयार की गई।

खरना के साथ ही महिलाओं का 36 छंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। घाटों पर पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। छठ पूजा से बाजारों की रोनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को शाम होने से पहले ही महिलाएं सजधज कर सुशोभिता पर पूजा करने पहुंचीं।

शनिवार को छठ पर्व के तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को अर्घ अर्पित किया जाएगा और चौथे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी रविवार को व्रती गलताजी सहित आमेर मावठे, कानोता बांध के पास व अन्य जगहों पर अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं कॉलोनियों में भी कहीं कच्चे तो कहीं पक्के कुंड बनाए हैं। इनमें जल भर कर श्रद्धालु सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।