गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं से 20 डॉलर (करीब 1400 रुपए) फीस वसूलने की जिद पर अड़े पाकिस्तान ने दो दिन फीस न लेने की बात कही है। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव ने करतारपुर साहिब में जीवन के 18 साल बिताए। इस लिए करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए यह ख़ुशी का फैसला है। पाक पीएम इमरान खान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि 'उद्घाटन के दिन और गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।'
इसके अलावा पाकिस्तान ने करतारपुर के श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म कर दी है। अब सिर्फ एक वैध आइडी से काम चल जाएगा। साथ ही तीर्थयात्रियों को अब 10 दिन पहले पंजीकरण भी नहीं कराना होगा। नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा। वहां जाने वाले श्रद्धालुओं से पाकिस्तान को हर महीने करीब 30 लाख डॉलर तक की कमाई हो सकती है।
करतारपुर कॉरिडोर का शुभारंभ पीएम मोदी नौ नवंबर को पंजाब के बटाला में बने करतारपुर कॉरिडोर पैसेंजर टर्मिनल भवन (पीटीबी) पर करेंगे। इसके बाद वह सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।