दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और शहर के लिए इस नियम का पालन करें। उन्होंने सरकारी मशीनरी से भी यह सुनिश्चत करने को कहा कि पाबंदी के चलते किसी को बेकार में कोई परेशानी ना हो।
ऑड-ईवन नियम के पीछे सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रोजाना तीस लाख कारें सड़क पर उतरती हैं तो आज 15 लाख कारें सड़क पर नहीं उतरेंगी। दिल्ली में लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया।
सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आया।
सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स ( AQI ) 708 रिकॉर्ड किया गया। अगर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों की बात करें तो हालात और भी खतरनाक हैं। वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 919, आनंद विहार में 924, नोएडा सेक्टर -62 में 751, वसुंधरा में 696 रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं गुड़गांव में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 800 से ज्यादा दर्ज हुआ, जो सीजन में सबसे अधिक है। इससे पहले रविवार को एक्यूआई 700 से ज्यादा पहुंचा था। एक सर्वे में दिल्ली-एनसीआर के 40% लोगों ने कहा कि वे शहर छोड़कर कहीं और जाकर बसना चाहते हैं। सर्वे में 17 हजार लोग शामिल थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।