अरब सागर में उठे इस चक्रवाती तूफान ‘महा‘ का असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। गुजरात के समुद्र तट पर ‘महा’ चक्रवात के टकराने की प्रबल आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात से टकराने के बाद चक्रवात का असर राजस्थान और मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। 6 नवंबर को राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, पाली और 7 नवंबर को उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, अजमेर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, कोटा और जयपुर में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है।
तूफान की गंभीरता और गति को देखते हुए सोमवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) के साथ ये बैठक हुई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात का असर गुजरात, महाराष्ट्र और दमन दीव पर होने का अनुमान है। हालांकि बैठक में मौजूद गुजरात और महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिवों ने बताया कि उन्होंने आवश्यक तैयारी कर ली हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।