राजधानी दिल्ली के संकट ने सबको प्रदूषण से जुड़े संकट पर सोचने को मजबूर कर दिया , आखिर कब  मिलेगी रहत
(DELHI, DELHI) राजधानी दिल्ली के प्रदूषण ने पूरे देश में घबराहट सी पैदा कर दी है. सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में जींद के बाद नंबर था उत्तर प्रदेश के बागपत का, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 440 रिकॉर्ड किया गया. गाजियाबाद में आंकड़ा 440, हापुड़ में 436, लखनऊ में 435, मुरादाबाद में 434, नोएडा में 430, ग्रेटर नोएडा में 428, कानपुर में 427 दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में AQI 426 था.सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता जिसे AQI से नापते हैं, 'गंभीर' (AQI 400+) से गिरकर 'खराब' (AQI 151-200) तक आ पहुंची. राजधानी दिल्ली के संकट ने सबको प्रदूषण से जुड़े संकट पर सोचने को मजबूर कर दिया है. हालांकि दिल्ली ही नहीं, उत्तर प्रदेश के भी कुछ शहरों की हालत बेहद खराब है. हवा की खराब गुणवत्ता के मामले में हरियाणा के शहर भी पीछे नहीं हैं.
दिल्ली के अलावा इन शहरों की हवा खराब
इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि राजधानी दिल्ली भारत के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर है. CPCB के आंकड़े बताते हैं की पिछले 24 घंटे में (3 नवंबर शाम 4 से 4 नवंबर शाम 4 बजे तक) हरियाणा के जींद शहर के लोगों ने औसतन सबसे खराब सांसें ली. इस दौरान जींद का औसत AQI 448 रहा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।