Nikay Chunav 2019 : नामांकन का आज अंतिम दिन, दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते है नामांकन पत्र
(India) प्रदेश में 49 निकायों में 16 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामंकन दोपहर 3 बजे तक दाखिल हो सकेंगे। अब तक 2105 वार्डों के लिए 3230 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 नवंबर को शुरू हुई थी। पहले दिन 64, दूसरे दिन 270 और तीसरे दिन 3557 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 3 नवंबर को रविवार के चलते नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सके थे। आज (मंगलवार) को नामांकन की अंतिम तिथि है। दोपहर तीन बजे बाद नामांकन भरने की प्रक्रिया थम जाएगी।

प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने भी सभी वार्डों के लिए उम्मीदवारों को टिकटों का वितरण कर दिया है। ऐसे में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह से ही नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

निकाय चुनाव के लिए मतदान 16 नवंबर को होगा और मतगणना 19 नवंबर को होगी। इसी तरह निकाय प्रमुख के लिए अधिसूचना 20 नवंबर को जारी होगी। इसके लिए नामांकन 21 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 नवंबर को होगी। नाम वापसी 23 नवंबर और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके लिए मतदान और मतगणना 26 नवंबर को ही होगी। प्रदेश में 49 निकायों के 2105 वार्डो में चुनाव होंगे। इसमें 32 लाख से ज्यादा मतदाता है। प्रदेश में 49 निकायों में तीन नगर निगमों में भी चुनाव है। इनमें उदयपुर में 32, बीकानेर में 62, भरतपुर में 266 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।