दिल्ली में मंगलवार को तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के सामने 11 घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे यहां एक तरह के विद्रोह के हालात बन गए। जवान इस कदर नाराज थे कि पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की अपील मानने से इनकार कर दिया। तीन दिन तक ट्विटर और वॉट्सऐप पर ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल हुए और इस प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के परिजन और सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई।
धरने पर बैठे पुलिस कर्मियों ने धरना समाप्त करने के लिए विभाग के सामने अपनी शर्तें रखी और पुलिस विभाग ने सभी शर्तों को मान लिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।