सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अयोध्या में रामजन्भूमि न्यास को विवादित जमीन देने का फैसला
(India) देश के सबसे पुराने और चर्चित अयोध्‍या राम मंदिर जमीन विवाद पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सामने आया है। अयोध्या में विवादित जमीन को रामजन्भूमि न्यास को देने का फैसला किया है। अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पुरे देश में ख़ुशी की लहर है। अयोध्या राम मंदिर पर फैसला आने के बाद जय श्री राम के जयघोष से पूरा कोर्ट परिसर गूंज उठा है।

उधर सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड को दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन देने का फैसला भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। मुस्‍लिम विवादित भूमि पर मालिकाना हक का दावा साबित नहीं कर पाने के बाद यह फैसला सामने आया है।

सीजेआई की अध्‍यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू कर दिया था। इस बेहद संवेदनशील मामले को देखते हुए यूपी सहित देशभर में पुलिस अलर्ट पर है।

राम मंदिर बाबरी मस्‍जिद भूमि विवाद पर सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की 5 सदस्यीय बेंच सुनाएगी। बता दें कि इस बेंच ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।