न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा,अगर कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मा ले सकती है.कांग्रेस के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है.सभी पार्टियों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद होता है.महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया था. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी बीजेपी को मिले राज्यपाल के न्योते के बाद संजय राउत का यह बयान आया है. इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया था. भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार गठन तक उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है.फडणवीस के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक नई मोड़ आ गई थी.शिवसेना अपनी मांगों पर कायम बीजेपी झुकने को तैयार नहीं 24 अक्टूबर को आए महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद से ही बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी है. सत्ता में बराबर की भागीदारी और ढ़ाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर शिवसेना अड़ी हुई है जबकि इन दोनों ही मुद्दे पर बीजेपी झुकने को तैयार नहीं है. संजय राउत के आज के बयान से यह लग रहा है कि शिवसेना अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है. हालांकि शिवसेना के साथ जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।