हैदराबाद में लोकल ट्रेन से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, 30 यात्री घायल, रेस्क्यू जारी
(DELHI, DELHI) हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो ट्रेनों के बीच सीधी टक्कर हो गई है. ये हादसा कचीगुडा रेलवे स्टेशन पर हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक 30 यात्री घायल हो गए हैं. इन्हें पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक MMT ट्रेन ने पहले से ही प्लेटफॉर्म पर खड़ी कोंगु एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. कहा जा रहा है कि ये हादसा सिग्नल फेल होने की वजह से हुआ. घटना के बाद कई ट्रेनों की समय में फेरबदल किया गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।