अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या को जोड़ने की तैयारी, ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी
(India) अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर केंद्र सरकार ट्रस्ट के गठन कर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी है। तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लिए कई योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, जिससे अयोध्या में पर्यटकों का आवागमन बढ़े और विदेशों से आने वाले पर्यटक सीधे अयोध्या पहुंच सकें। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ पर्यटकों को रुकने की भी समुचित व्यवस्था के लिए कई बड़े होटल का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही भारत व अन्य देशों के बीच धार्मिक यात्रा से जुड़े टूर पैकेजों की व्यवस्था करने की योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित है। इस पैकेज के माध्यम से श्रीलंका, मॉरीशियस, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, सुमात्रा ,जावा, नेपाल, फिजी, बरमूडा, न्यूजीलैंड, कंबोडिया, म्यांमार, सूरीनाम व अन्य कई देशों के श्रद्धालुओं को सीधे राम नगरी अयोध्या सहित प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं अयोध्या के सांस्कृतिक कल्चर के माध्यम से विश्व के कई देशों को जोड़ने की योजना है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।