शिवसेना का होगा मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में खत्म हुआ सरकार बनने का सस्पेंस
(India) महाराष्ट्र में लम्बी जदोजहत के बाद आखिरकार अब सीएम पद को लेकर बना हुआ सस्पेंस ख़त्म हो गया है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की समन्वय समिति की गुरुवार काे पहली बैठक हुई। शिवसेना-NCP और कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस का फॉर्मूला तय हो गया है। न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत तीनों दल गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। सरकार बनने के बाद शिवसेना के मुख्यमंत्री होंगे। इस बैठक में सामान्य साझा कार्यक्रम (सीएमपी) की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राकांपा प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल, राकांपा नेता छगन भुजबल और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, मणिकराव ठाकरे और विजय वडेट्टीवर और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई शामिल हुए।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार काे लेकर तैयार सीएमपी ड्राॅफ्ट में इस पर सहमति बनी है कि प्रत्येक पार्टी के हर चार विधायकों पर एक मंत्री हाेगा। यह फाॅर्मूला लगभग तय है। शिवसेना के 56 विधायक हैं, उन्हें सात अन्य विधायकों का समर्थन है यानी शिवसेना के कुल 63 विधायक हैं। ऐसे में उसके 15 या 16 मंत्री होंगे। राकांपा के 11 या 12 मंत्री होंगे। वहीं कांग्रेस के 44 विधायक हैं, ताे उसे खाते में 11 मंत्री हाेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।