ट्रेनिंग के दौरान गोवा में क्रैश हुआ मिग-29K विमान, दोनों पालयट सुरक्षित
(India) गोवा में भारतीय नौसेना का मिग-29K विमान शनिवार १६ नवंबर को डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया। ट्रेनिंग के दौरान यह हादसा हुआ।विमान में सवार दो पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया की "विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही पायलट सुरक्षित बाहर आ गए और वे सुरक्षित हैं।"

दुर्घटना में शामिल विमान फाइटर जेट का ट्रेनर संस्करण था।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि मिग -29 K ट्रेनर विमान में इंजन में आग लग गई। पायलट कैप्टन एम शोकखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव ने सुरक्षित रूप से बाहर निकाल गए। मिग 29 के इंजन फेल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि विमान से कोई पक्षी टकराने के कारण ये हादसा हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पायलटों कैप्टन एम शोकखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव से बात की है। यह बहुत संतोष की बात है कि वे समय पर विमान से निकल गए और दोनों सुरक्षित हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।