सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने आई 10 महिलाओं को पुलिस ने रोका
(India)
केरल के सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद मंदिर के पट आज शाम पांच बजे खोल दिया गया है। इसी के साथ अब श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। लेकिन मंदिर का पट खुलने से पहले पुलिस ने 10 महिलाओं को वापस लौटा दिया है जिनकी उम्र 10 से 50 साल के बीच में थी।
सभी महिलाएं आंध्र प्रदेश से आई थीं। मंडल पूजा उत्सव के लिए मंदिर के कपाट आज खुलेंगे। इससे पहले केरल सरकार ने कहा था कि वह पब्लिसिटी के लिए आने वाली महिलाओं का समर्थन नहीं करती। केरल के पर्यटन और देवस्वोम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि सबरीमाला पूजा का स्थान है न कि प्रदर्शन का।

यहां पर तृप्ति देसाई जैसी कार्यकर्ताओं के लिए अपनी ताकत दिखाने के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए राज्य सरकार मंदिर में ऐसे किसी भी व्यक्ति के प्रवेश का समर्थन नहीं करेगी जो वहां सिर्फ लोकप्रियता के मकसद से आया है।

मंदिर का पट लगभग तीन महीने, 20 जनवरी तक खुला रहेगा। मंदिर का पट खुलने से पहले कुछ महिला कार्यकर्ताओं की ओर से मंदिर में प्रवेश करने और पूजा करने की धमकी दी गई है। राज्य सरकार ने कहा है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान नहीं की है, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में बाताया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।