सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार,महाराष्ट्र में सरकार गठन
(DELHI, DELHI) नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं. सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर सोमवार को महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के सरकार बनाने के बारे में कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है.सरकार बनाने के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने मिल कर चुनाव लड़ा था इसलिए यह सवाल उन्हीं पार्टियों से पूछना चाहिए. उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस और एनसीपी दोनों अलग-अलग दल हैं. एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ा है और सरकार बनाने की रणनीति बनाने के लिए दोनों दल लगातार बैठके कर रहे हैं.शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े बादशाह आए और चले गए, लेकिन लोकतंत्र कायम रहा है. उन्होंने दावा किया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक महाराष्ट्र में सरकार का गठन हो जाएगा और मुख्यमंत्री पद शिवसेना के पास ही रहेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।