संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। आज सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार हैं। राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने कहा कि राज्यसभा का सचिवालय विभिन्न सुझावों पर विचार करने के बाद मार्शल के लिए एक नया ड्रेस कोड लेकर आया। लेकिन हमें कुछ राजनीतिक के साथ-साथ अन्य लोगों द्वारा कुछ अवलोकन प्राप्त हुए हैं। मैंने सचिवालय से फिर से इसपर विचार करने को कहा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 250वें सत्र में पहले दिन राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि स्थायित्व और विविधता इस सदन की सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने कहा कि पहले विरोधाभाव कम था लेकिन अब संघर्ष ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने ऊपरी सदन में कई महत्वपूर्ण बातें रखी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।