सरकार ने बुधवार को बताया कि फ्रांस ने भारतीय वायुसेना को 3 राफेल जेट उपलब्ध करा दिए हैं। इनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियंस के प्रशिक्षण में किया जा रहा है। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने लोकसभा में दी।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को फ्रांस स्थित एयरबेस पर पहला राफेल जेट हासिल किया था। चार राफेल जेट की पहली खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी। भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल जेट के लिए 58 हजार करोड़ रुपए की डील की थी। भारत सरकार ने बताया कि तीन रफाल जेट विमान भारतीय वायु सेना को सौंपे गए हैं। उनका इस्तेमाल फ्रांस में वायुसेना के पायलट और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने में हो रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम रफाल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के समारोह में कहा था कि ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने राफेल में करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रफाल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नए विमान का शस्त्र पूजन किया और उस पर ओम तिलक लगाया तथा पुष्प एवं एक नारियल चढ़ाया था। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।