उनका और मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता गगन खोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सब कुछ ठीक रहने पर रोहित को तीन मैचों की इस सीरीज से विश्राम दिया जाएगा ताकि वह अगले साल न्यूजीलैंड दौरे पर तरोताजा रहें जहां भारत को पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं
।
रोहित ने इस साल आईपीएल समेत 60 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं। इस साल वह 25 वनडे, 11 टी-20 खेल चुके हें जो कप्तान विराट कोहली से तीन वनडे और चार टी-20 अधिक है। विराट को दो बार आराम दिया जा चुका है।
सलामी बल्लेबाज धवन पर भी चर्चा होगी जो विश्व कप से चोट के कारण बाहर होने के बाद से फॉर्म में नहीं हैं। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में 41, 31 और 19 रन बनाए। अपनी लय हासिल करने के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी खेला लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
दूसरी ओर टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल की शानदार फॉर्म और लिस्ट ए में 50 से अधिक की औसत के कारण उन्हें तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जा सकता है। ऋषभ पंत की लगातार खराब फॉर्म पर भी चर्चा की संभावना है क्योंकि महेंद्र सिंह धौनी ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है।
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और भुवनेश्वर कुमार अब भी चोटों से जूझ रहे हैं, लिहाजा शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर का टीम में बने रहना तय है। वाशिंगटन सुंदर और कृणाल पांड्या भी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।