नितिन गडकरी ने कहा कि भले ही ये तीन पार्टियां आज गठबंधन कर रही हैं। लेकिन, इनके बीच वैचारिक मतभेद है। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना, कांग्रेस और NCP मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना भी लेती है तो भी यह सरकार बहुत आगे नहीं बढ़ेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि शिवसेना का यह गठबंधन अवसरवादी है।
महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना सरकार बनाने की कोशिशों में लगे हैं और जल्दी ही सरकार बन सकती है। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की विचारधाराएं अलग हैं। अगर सरकार बन भी गई तो ज्यादा दिन चलेगी नहीं।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच शिवसेना की बैठक में विधायकों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में यह बैठक मातोश्री में हुई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।