(India)
महाराष्ट्र में सियासी तख्तापलट के बाद अब लोकसभा में महाराष्ट्र मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस, शिवसेना समेत विपक्षी दलों ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने दोनों सदनों में हंगामा किया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसदों ने नारे लगाए- संविधान की हत्या बंद करो। राहुल गांधी ने कहा- मैं सदन में सवाल पूछना चाहता हूं, लेकिन जब महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है तो इसका कोई मतलब नहीं। इस दौरान कांग्रेस के सांसदों का वहां मौजूद मार्शल्स के साथ टकराव हुआ। मार्शलों ने सांसदों को बाहर निकाला।
विपक्ष की लगातार नारेबाजी के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस सांसदों ने सोनिया गांधी की अगुआई में संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।