वेस्टइंडीज टीम को झटका, भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल
(India) वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह भारत के खिलाफ अगले महीने तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे और इसके बजाय 2020 की अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वेस्टइंडीज को भारत में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे खेलने हैं। गेल का टी20 मैचों में खेलना भी संदिग्ध है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार गेल ने कहा, ''वेस्टइंडीज ने मुझे वनडे में खेलने के लिये बुलाया है लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा। वे (चयनकर्ता) चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ खेलूं लेकिन इस साल मैं विश्राम लेने जा रहा हूं।" गेल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ''मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।