ठाकरे परिवार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यह पहली बार है कि ठाकरे खानदान का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। शपथ समारोह को भव्य बनाने के लिए परिवार पूरी कोशिश में जुटा है। शिवाजी पार्क में करीब 70 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भी भेजा था। वही बुधवार देर रात आदित्य ठाकरे सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देने उनके निवास 10 जनपथ पहुंचे। आदित्य ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी समारोह में आने का न्योता दिया। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया गया है। महाराष्ट्र में आत्महत्या करने वाले 400 किसानों के परिजन को भी समारोह में बुलाया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।