भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी नेताओं ने उनकी जमकर आलोचना की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी गुरुवार को उनके बयान को निंदनीय बताया। नड्डा ने कहा, “भाजपा कभी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती। हम ऐसी विचारधारा का भी समर्थन नहीं करते। हमने फैसला किया है कि उन्हें रक्षा मामलों की संसदीय समिति से हटाया जाएगा। इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं।”
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।