महाराष्ट्र में आज से ठाकरे राज, सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, 6 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
(India) महाराष्ट्र में आज से ठाकरे राज शुरू हो रहा है। उद्धव ठाकरे आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6.40 बजे शपथ लेंगे। उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भी भेजा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आज और भी कई दिग्गज नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि राज्य कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा आज नहीं होगी। आज यानि गुरुवार को तीनों पार्टियों के सिर्फ दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगो। चर्चा थी कि अजित पवार भी आज शपथ लेंगे। लेकिन खुद अजित पवार ने बताया कि वे आज शपथ ग्रहण नहीं कर रहे हैं।अजित पवार ने बताया कि आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
शरद पवार के करीबी छगन भुजबल और जयंत पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है। कांग्रेस ने बालासाहेब थोराट का नाम मंत्री पद के लिए भेजा है। अशोक चह्वाण और पृथ्वीराज चह्वाण में से किसी को एक स्पीकर बनाया जा सकता है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि जो पहले राज्य में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वे मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।